हिसार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दो लोगों की मौत
हिसार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दो लोगों की मौत
हिसार, 22 अगस्त (भाषा) हरियाणा के हिसार में कार और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर के कारण एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हादसा शुक्रवार दोपहर बरवाला-अग्रोहा मार्ग पर बालक चौपटा गांव के पास हुआ, जिसके बाद अग्रोहा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
राहगीरों की मदद से पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक महिला समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।
मृतक भिवानी जिले के बड़वा गांव के रहने वाले थे।
पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव परिजन को सौंप दिए गए।
भाषा जोहेब देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


