शिमला, छह अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बृहस्पतिवार को एक कार के 600 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा बुधवार रात भरमौर के दूरदराज लामू ग्राम पंचायत क्षेत्र में हिलिंग-लामू मार्ग पर हुआ। चालक के कथित रूप से वाहन से नियंत्रण खो देने के बाद कार किलेरी कंध क्षेत्र में खाई में जा गिरी।
इसने बताया कि सूचना मिलने के बाद होली पुलिस चौकी की एक टीम मौके पर पहुंची और खाई से शवों को बाहर निकाला।
पुलिस ने कहा कि हादसे में क्षेत्र निवासी सुरेश कुमार (48) और संजय कुमार (36) की मौके पर ही मौत हो गई।
इसने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए होली स्थित सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है, और इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
लामू ग्राम पंचायत प्रधान बीना देवी और पूर्व प्रधान लाल चंद ने घटना पर दुख जताया तथा परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
भाषा तान्या नेत्रपाल
नेत्रपाल