केरल में कार और लॉरी की टक्कर में दो लोगों की मौत
केरल में कार और लॉरी की टक्कर में दो लोगों की मौत
पथनमथिट्टा (केरल), सात जून (भाषा) केरल के पथनमथिट्टा जिले के कलंजूर में रविवार को एक कार के लॉरी से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मृतकों की पहचान तमिलनाडु के शिवकाशी निवासी सुंदर राज और उनकी बेटी जेनानी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार कार चला रहा जेनानी का पति प्रणव और जेनानी का भाई शिवशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, लॉरी में सवार दो लोग भी घायल हो गए और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कूड़ल पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि जेनानी और उनका परिवार एर्नाकुलम जिले के अलुवा से शिवकाशी जा रहा था, वहीं घास से लदी लॉरी तेनकासी से पथनमथिट्टा की ओर जा रही थी।
अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा वलियापल्ली के पास सुबह करीब 4.35 बजे हुआ और टक्कर के बाद लॉरी नहर में जा गिरी।
पुलिस और स्थानीय निवासियों ने बचाव अभियान शुरू किया, जिसमें बाद में अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों ने भी सहयोग किया।
जेनानी और सुंदर राज को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनास्थल के पास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि क्रेन की मदद से लॉरी को नहर से निकालने के प्रयास जारी हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है।
भाषा शोभना वैभव
वैभव

Facebook


