झारखंड के लातेहार में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

झारखंड के लातेहार में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

झारखंड के लातेहार में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत
Modified Date: July 16, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: July 16, 2026 7:00 pm IST

लातेहार (झारखंड), 16 जुलाई (भाषा) झारखंड के लातेहार जिले में बृहस्पतिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना सदर थाना क्षेत्र के बाजकुम इलाके में हुई, जहां बारिश के दौरान दोनों युवक एक पेड़ के नीचे खड़े थे।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान पीयूष कुमार (20) और पवन कुमार (18) के रूप में हुई है।

सदर थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता ने बताया कि दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक युवकों के एक मित्र ने बताया कि दोनों किसी काम से नवोदय विद्यालय जा रहे थे और इस दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिरी।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में