झारखंड में मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत

झारखंड में मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत

झारखंड में मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत
Modified Date: March 26, 2024 / 11:19 am IST
Published Date: March 26, 2024 11:19 am IST

मेदिनीनगर (झारखंड), 26 मार्च (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार सुबह दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से करीब 195 किलोमीटर दूर कोकरसा गांव में हुई।

पाटन थाने के प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि तीन लोग एक मोटरसाइकिल पर थे, जबकि दो अन्य विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल पर थे।

उन्होंने कहा, “दोनों मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई और जिस मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे उनमें से दो की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

मृतकों की पहचान लखन भुइयां (22) और जीतू भुइयां (23) के तौर पर हुई है।

भाषा

नोमान गोला

गोला


लेखक के बारे में