केरल के कोच्चि में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

केरल के कोच्चि में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

केरल के कोच्चि में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
Modified Date: November 18, 2024 / 01:48 pm IST
Published Date: November 18, 2024 1:48 pm IST

कोच्चि (केरल), 18 नवंबर (भाषा) केरल में के कोच्चि के पास त्रिपुनिथुरा में रविवार देर रात एक मोटरसाइकिल पुल की रेलिंग से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि त्रिपुनिथुरा के माथुर पुल पर रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे यह हादसा हुआ।

उसने बताया कि मृतकों की पहचान वायनाड के मेप्पाडी निवासी निवेदिता (21) और कोल्लम निवासी सुबीन (19) के रूप में हुई है।

कोच्चि सिटी पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि शवों को अस्पताल में रखा गया है और पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा प्रीति मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में