अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Ads

अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

  •  
  • Publish Date - September 24, 2021 / 10:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

जींद, 24 सितम्बर (भाषा) हरियाणा के जींद जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारीदी ।

पुलिस ने बताया कि घटनाओं को अंजाम देकर चालक वाहनों समेत मौके से फरार हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायतों पर फरार वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान वेद प्रकाश एवं पूनम के रूप में की गयी है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में राजेश नामक व्यक्ति घायल हो गया ।

भाषा रंजन

रंजन