हिमाचल के सिरमौर जिले में कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायल
हिमाचल के सिरमौर जिले में कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायल
नाहन (हिप्र), चार अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पास शुक्रवार रात एक कार के एक गहरी खाई में गिर जाने से उसपर सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग शिमला जिले के कुपवी से सोलन जिले के बद्दी जा रहे थे, तभी सिरमौर के संगराह उपमंडल के नोहराधर क्षेत्र के चरना गांव के पास यह घटना घटी।
संगराह पुलिस के अनुसार, वाहन में कुल तीन लोग यात्रा कर रहे थे, जो शुक्रवार रात करीब तीन बजे अनियंत्रित होकर एक गहरी खाई में गिर गया।
सिरमौर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खाई से शवों को निकाला।
वाहन चालक विपिन कुमार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
मृतकों की पहचान झारखंड निवासी गुलशन और शिमला निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है।
भाषा यासिर दिलीप
दिलीप

Facebook


