कोच्चि में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का दो किलोग्राम एमडीएमए जब्त, दो गिरफ्तार

कोच्चि में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का दो किलोग्राम एमडीएमए जब्त, दो गिरफ्तार

कोच्चि में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का दो किलोग्राम एमडीएमए जब्त,  दो गिरफ्तार
Modified Date: September 4, 2026 / 12:23 pm IST
Published Date: September 4, 2026 12:23 pm IST

कोच्चि, चार सितंबर (भाषा) पुलिस ने शुक्रवार को यहां दो व्यक्तियों को उनके घरों और वाहनों की तलाशी के दौरान दो किलोग्राम से ज्यादा एमडीएमए जब्त किए जाने के बाद गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है।

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मट्टनचेरी निवासी टी ए शफीर (33) और नौफल (36) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जिला मादक पदार्थ रोधी विशेष कार्य बल द्वारा चलाए गए एक अभियान के दौरान की गई।

अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले चालिकावट्टम में शफीर के पास से कम मात्रा में एमडीएमए जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि शफीर से पूछताछ के दौरान नौफल के कथित तौर पर मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में शामिल होने का पता चला।

इसके बाद पुलिस ने दोनों के घरों और कारों की तलाशी ली, जहां से दो किलोग्राम से ज्यादा एमडीएमए बरामद किया गया।

पुलिस को संदेह है कि नौफल ने नयी दिल्ली से मादक पदार्थ खरीदा था और दोनों उसे कोच्चि में ऊंची कीमत पर बेच रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, नौफल पहले भी मादक पदार्थों की बिक्री और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव


लेखक के बारे में