ओडिशा के केंद्रपाड़ा में पिकअप वैन पलटने से दो मजदूरों की मौत

Ads

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में पिकअप वैन पलटने से दो मजदूरों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 09:29 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 09:29 PM IST

केंद्रपाड़ा, 27 मई (भाषा) ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में बुधवार को पिकअप वैन पलट जाने से दो निर्माण श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा राजनगर पुलिस थाना क्षेत्र के मुगाकानी गांव के पास शाम करीब 4:30 बजे हुआ, जब सड़क निर्माण में कार्यरत मजदूर अपने घर लौट रहे थे।

उसने बताया कि पिकअप वैन सड़क से फिसलकर पलट गई और पास के खेत में जा गिरी।

पुलिस ने बताया कि चारों घायलों को राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गोखानी गांव के सुमंत मोहंती (40) और चिंचानी गांव के कुमार बरीक (42) के रूप में हुई है।

भाषा शफीक माधव

माधव