इरोड (तमिलनाडु), 10 फरवरी (भाषा) यहां एक अदालत में पेश होने के बाद घर लौटते समय बुधवार को एक सड़क पर लोगों के एक समूह ने हत्या मामले के दो आरोपियों की हत्या कर दी।
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 30 और 38 वर्षीय दो पुरुष अपराह्र लगभग दो बजे वीरप्पनचत्रम इलाके से जा रहे थे कि इसी दौरान लगभग सात से आठ लोगों के एक गिरोह ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार 2018 में हुई एक व्यक्ति की हत्या में मुख्य आरोपी ये दोनों लोग सत्र न्यायालय में सुनवाई में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे कि इसी दौरान गिरोह ने उन पर हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि उन्हें संदेह है कि पूर्व में किये गये किसी अपराध का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष दलों का गठन किया गया है।
भाषा देवेंद्र उमा
उमा