शोपियां से आतंकवादियों के दो मददगार गिरफ्तार

शोपियां से आतंकवादियों के दो मददगार गिरफ्तार

शोपियां से आतंकवादियों के दो मददगार गिरफ्तार
Modified Date: May 9, 2023 / 09:03 pm IST
Published Date: May 9, 2023 9:03 pm IST

श्रीनगर, नौ मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले से सुरक्षा बलों ने मंगलवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया और उनके पास से आईईडी सहित हथियार व गोला बारूद बरामद किया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक मामले की जांच के दौरान, सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है।

प्रवक्ता ने बताया कि उनकी पहचान छोटीपोरा शोपियां निवासी शाहिद अहमद लोन और बोरीहलान शोपियां निवासी वसीम अहमद गनी के तौर हुई है।

उन्होंने बताया कि उनके पास से एक पिस्तौल, पिस्तौल की एक मैगजीन, पिस्तौल की चार गोलियां, एक साइलेंसर, एक आईईडी, एक रिमोट कंट्रोल, दो बैटरी और एके 47 राइफल की एक खाली मैगजीन बरामद की गई है।

उन्होंने कहा कि मामले में आतंकवादियों के एक सहयोगी को पहले गिरफ्तार किया गया था।

भाषा नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में