तमिलनाडु के ईरोड में नहर में डूबने से दो नाबालिग भाइयों की मौत

Ads

तमिलनाडु के ईरोड में नहर में डूबने से दो नाबालिग भाइयों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 10:30 AM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 10:30 AM IST

ईरोड (तमिलनाडु), दो मई (भाषा) ईरोड जिले में गर्मियों की छुट्टियों में अपने रिश्तेदार के यहां आए दो नाबालिग भाइयों की एक नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अरचलूर पुलिस के अनुसार, तिरुचिरापल्ली जिले के मुसिरी गांव के निवासी 17 वर्षीय संतोष और उसका 15 वर्षीय भाई संजय, क्रमशः 12वीं और 10वीं की परीक्षा देने के बाद कुछ दिन पहले अरचलूर के पास गोपालिपराई बस्ती में अपने एक रिश्तेदार के घर आए थे।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दोनों लड़के पास की एक नहर में नहाने गए थे लेकिन वे गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए।

जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो उनके रिश्तेदारों को संदेह हुआ और उन्होंने चेन्निमलई स्थित अग्निशमन एवं बचाव सेवा को सूचना दी।

विभाग की एक बचाव टीम मौके पर पहुंची और कुछ देर की तलाश के बाद दोनों भाइयों के शव बरामद कर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

अरचलूर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

भाषा खारी सिम्मी

सिम्मी