नोएडा (उप्र), 31 अक्टूबर (भाषा) नोएडा पुलिस ने रविवार रात गश्त के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से एक देसी तमंचा एवं कारतूस बरामद किए।
थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक विरेशपाल गिरि ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सेक्टर चार मुर्गा मंडी के पास से पंकज तथा लियाकत नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों बदमाश मुर्गा मंडी के पास किसी व्यापारी को लूटने की फिराक में घूम रहे थे। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
भाषा सं सिम्मी
सिम्मी