झारखंड में कोविड-19 के दो और मरीजों की मौत, संक्रमण के 383 नये मामले सामने आये

झारखंड में कोविड-19 के दो और मरीजों की मौत, संक्रमण के 383 नये मामले सामने आये

झारखंड में कोविड-19 के दो और मरीजों की मौत, संक्रमण के 383 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: October 25, 2020 1:26 pm IST

रांची, 25 अक्टूबर (भाषा) झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से दो और लोगों की मौत हो गयी, जबकि संक्रमण के 383 नये मामले भी सामने आये हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार दिन में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटो में दो और मरीजों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 864 पहुंच गयी।

इसके अलावा राज्य में संक्रमण के 383 नये मामले सामने आने से इसकी कुल संख्या बढ़ कर 99,428 हो गयी, जिनमें से 92,598 मरीज इस रोग से उबर चुके हैं। वहीं 5,966 मरीज इलाजरत हैं।

भाषा इन्दु , सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में