चंडीगढ़ में थार की टक्कर से दो मोटरसाइकिल सवार घायल

Ads

चंडीगढ़ में थार की टक्कर से दो मोटरसाइकिल सवार घायल

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 02:46 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 02:46 PM IST

चंडीगढ़, 29 सितंबर (भाषा) चंडीगढ़ के धनास इलाके में एक महिला द्वारा महिंद्रा थार गाड़ी से कथित तौर पर टक्कर मार दिए जाने से दो मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार शाम को हुई।

सारंगपुर के थाना प्रभारी (एसएचओ) अशोक कुमार ने कहा, ‘इस हादसे में दो मोटरसाइकिल सवार घायल हुए हैं।’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिख रहा है कि दुर्घटना के बाद जब महिला ने गाड़ी को आगे बढ़ाने की कोशिश की तो उसने थार से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के एक ट्रांसफार्मर से जा टकराया।

भाषा सुमित नरेश

नरेश