झारखंड में दो नक्सली गिरफ्तार

Ads

झारखंड में दो नक्सली गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 17, 2022 / 08:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

रांची, 17 सितंबर (भाषा) झारखंड में हजारीबाग जिले से प्रतिबंधित संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान दिनेश राम (25) और बब्लू रविदास (22) के रूप में हुई है।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोठे ने कहा कि इनमें से एक नक्सली करीब 24 मामलों में वांछित था।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्यों के बड़कागांव के एक स्कूल में छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस ने छापा मार कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

भाषा

शफीक माधव

माधव