यूरेनियम खनन की दो नई परियोजनाएं मंजूरी के चरण में: जितेंद्र सिंह

यूरेनियम खनन की दो नई परियोजनाएं मंजूरी के चरण में: जितेंद्र सिंह

यूरेनियम खनन की दो नई परियोजनाएं मंजूरी के चरण में: जितेंद्र सिंह
Modified Date: March 18, 2026 / 07:26 pm IST
Published Date: March 18, 2026 7:26 pm IST

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) राजस्थान के सीकर जिले के रोहिल और छत्तीसगढ़ के जाजवाल में 2,500 टन प्रतिदिन की क्षमता वाला यूरेनियम खनन और प्रसंस्करण संयंत्र लगाने जा रहा है।

सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि ये खनन परियोजनाएं वैधानिक मंजूरियां प्राप्त करने के अलग-अलग चरणों में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यूसीआईएल, जो परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है और जिसे देश में यूरेनियम अयस्क के खनन और प्रसंस्करण का काम सौंपा गया है, उसने यूरेनियम खनन की देशज क्षमता को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं।’’

मंत्री ने कहा कि यूसीआईएल ने ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण के अनुरूप नई यूरेनियम खनन परियोजना शुरू करने की योजना बनाई है।

भाषा वैभव हक

हक


लेखक के बारे में