बेंगलुरु हवाई अड्डे पर दो यात्री गिरफ्तार, 69.30 लाख रुपये के हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर दो यात्री गिरफ्तार, 69.30 लाख रुपये के हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर दो यात्री गिरफ्तार, 69.30 लाख रुपये के हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद
Modified Date: September 30, 2026 / 04:56 pm IST
Published Date: September 30, 2026 4:56 pm IST

बेंगलुरु, 30 सितंबर (भाषा) बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए दो यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 69.30 लाख रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, दोनों यात्रियों को 29 सितंबर को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि बैंकॉक से आए दो यात्रियों को रोका गया और उनके सामान में छिपाकर रखा गया 1.98 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 69.30 लाख रुपये आंकी गई है।

भाषा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में