हिमाचल में कोविड-19 से दो मरीजों की मौत, 139 नए मामले

Ads

हिमाचल में कोविड-19 से दो मरीजों की मौत, 139 नए मामले

  •  
  • Publish Date - October 11, 2021 / 09:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

शिमला, 11 अक्टूबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश में सोमवार को दो और मरीजों के कोविड-19 के कारण जान गंवाने से मृतकों की संख्या 3,690 हो गयी जबकि संक्रमण के 139 नए मामले आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 2,20,618 पर पहुंच गयी।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कांगड़ा जिले में दो रोगियों की मौत होने की सूचना मिली है। इस बीमारी से 245 और लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही संक्रमण मुक्त हुए लोगों की कुल संख्या 2,15,674 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 1,237 रोगी कोविड-19 के उपचाराधीन हैं।

भाषा गोला माधव

माधव