वडोदरा में महिसागर नदी में डूबने से दो लोगों की मौत

Ads

वडोदरा में महिसागर नदी में डूबने से दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 04:52 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 04:52 PM IST

वडोदरा, पांच मई (भाषा) गुजरात के वडोदरा जिले में मंगलवार तड़के नदी में नहाते समय डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोटना बीच के पास सुबह करीब सात बजे तब हुई, जब नौ लोगों का एक समूह महिसागर नदी में गया था।

पुलिस निरीक्षक बी डी जडेजा ने बताया कि उनमें से कुछ लोग नहा रहे थे, तभी वडोदरा शहर के निवासी जय जोगलेकर (23) और कृष्णा राजपूत (22) गहरे पानी में चले गए, लेकिन सुरक्षित वापस नहीं लौट सके।

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मियों ने दोनों को बाहर निकाला, जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में से एक, जय जोगलेकर भाजपा पदाधिकारी सुबोध जोगलेकर के पुत्र थे।

भाषा शोभना दिलीप

दिलीप