जम्मू कश्मीर के उधमपुर में मादक पदार्थ का धंधा करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में मादक पदार्थ का धंधा करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 05:06 PM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 05:06 PM IST

जम्मू, तीन अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को नियमित जांच के दौरान मादक पदार्थ का धंधा करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से हेरोइन बरामद की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस की एक टीम ने चेनानी में एक मोटर शेड पर जांच के दौरान उधमपुर से कश्मीर घाटी की ओर जा रही एक कार को रोका।

उन्होंने बताया कि वाहन में चार लोग सवार थे। चालक और सह-चालक की तलाशी लेने पर दोनों व्यक्तियों के पास से हेरोइन से भरे दो पारदर्शी पॉलिथीन के पैकेट बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कश्मीर निवासी तौहीद अहमद खान और नईम अहमद अखून के रूप में हुई है।

इस संबंध में चेनानी थाने में स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

प्रचेता मनीषा

मनीषा