हिमाचल प्रदेश में बर्फ से ढके मार्ग पर फिसलने से दो तीर्थयात्रियों की मौत, 11 घायल

हिमाचल प्रदेश में बर्फ से ढके मार्ग पर फिसलने से दो तीर्थयात्रियों की मौत, 11 घायल

हिमाचल प्रदेश में बर्फ से ढके मार्ग पर फिसलने से दो तीर्थयात्रियों की मौत, 11 घायल
Modified Date: September 17, 2026 / 10:11 pm IST
Published Date: September 17, 2026 10:11 pm IST

शिमला, 17 सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में बृहस्पतिवार को द्रिलबु री कोरा में परिक्रमा करने के दौरान बर्फ से ढके रास्ते पर फिसलने से दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 11 अन्य को मामूली चोटें आईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली दावा डोमा भूटिया (74) और लाहौल और स्पीति के केलांग निवासी कुनू राम की बेटी यांगजिन (64) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 25,000 रुपये की तत्काल राहत राशि प्रदान की है।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे उस दौरान हुई जब क्षेत्र में अचानक बर्फबारी होने से ऊंचाई वाले क्षेत्र में बना मार्ग फिसलन भरा हो गया।

उन्होंने बताया कि दोनों तीर्थयात्री बर्फ से ढके रास्ते पर फिसल कर गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

जिला प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को बरामद करने के साथ घायलों को बचाया।

उन्होंने बताया कि घायलों को केलांग के एक अस्पताल में ले जाया गया। इसी अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम भी किया जा रहा है।

भाषा प्रचेता माधव

माधव


लेखक के बारे में