वरिष्ठ नागरिक को अवैध तरीके से हिरासत में लेने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित

Ads

वरिष्ठ नागरिक को अवैध तरीके से हिरासत में लेने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित

  •  
  • Publish Date - February 22, 2021 / 08:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) धोखाधड़ी की एक शिकायत पर एक वरिष्ठ नागरिक को अवैध तरीके से हिरासत में लेने के मामले में दिल्ली पुलिस के दो कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नरेला पुलिस थाने के प्रभारी और एक सहायक उप-निरीक्षक को रविवार शाम निलंबित कर दिया गया और उन्हें जिला पुलिस लाइन भेज दिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक ने इस मामले में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश