थाईलैंड: पिकअप ट्रक चला रहे 11 साल के लड़के ने थाई भिक्षुओं के समूह को कुचला, आठ लोगों की मौत

Ads

थाईलैंड: पिकअप ट्रक चला रहे 11 साल के लड़के ने थाई भिक्षुओं के समूह को कुचला, आठ लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 02:32 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 02:32 PM IST

बैंकॉक, दो जुलाई (एपी) थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक पिकअप ट्रक चला रहे 11 वर्षीय लड़के ने तीर्थयात्रा पर जा रहे भिक्षुओं के समूह को कुचल दिया। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुकदहन प्रांत के कुल 35 भिक्षु तीर्थयात्रा पर निकले थे।

मुकदहन के गवर्नर वोरयान बूननारत के अनुसार, पांच भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य भिक्षुओं ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि 14 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि लड़का फिलहाल हिरासत में है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है।

पुलिस ने भिक्षुओं के हवाले से बताया कि उन्होंने देखा था कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और फिर उसने सड़क किनारे चल रहे समूह को रौंद दिया।

एपी जितेंद्र वैभव

वैभव