शाह का तीन जुलाई से प्रस्तावित ओडिशा का तीन दिवसीय दौरा स्थगित

Ads

शाह का तीन जुलाई से प्रस्तावित ओडिशा का तीन दिवसीय दौरा स्थगित

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 02:23 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 02:23 PM IST

भुवनेश्वर, दो जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन जुलाई से प्रस्तावित ओडिशा का तीन दिवसीय दौरा नयी दिल्ली में आधिकारिक व्यस्तताओं के कारण स्थगित कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने यह जानकारी दी।

सामल ने कहा, ‘‘दिल्ली में कुछ व्यस्तताओं के कारण गृह मंत्री का ओडिशा दौरा स्थगित कर दिया गया है। दौरे की नयी तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।’’

शाह को तीन जुलाई को झारसुगुड़ा पहुंचना था और बौलसिंघा गांव में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के 1,775 करोड़ रुपये की लागत वाले जैव-एथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन करना था। उनका बरगढ़ में अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने का भी कार्यक्रम था। इसके बाद उन्हें चार जुलाई को संबलपुर में जनसभाओं को संबोधित करने तथा भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से बातचीत करनी थी।

इसके अलावा, गृह मंत्री का पांच जुलाई को भुवनेश्वर में ओडिशा पुलिस को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान करने के समारोह में भी शामिल होने का भी कार्यक्रम था।

भाषा सिम्मी नरेश

नरेश