होशियारपुर में शिवसेना के दो कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे
होशियारपुर में शिवसेना के दो कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे
होशियारपुर (पंजाब), 17 मई (भाषा) पंजाब के होशियारपुर में बुधवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने शिवसेना के दो कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी की, जिसमें दोनों बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि विक्रम सिंह और ऋतिक कुमार नाम के दोनों कार्यकर्ताओं को उस वक्त गोली मारी गई जब वे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर तलवारा से रेतपुर गांव जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि जब वे तलवाड़ा में एक गैस एजेंसी के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने पीछे से आकर उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी, लेकिन हमलावरों का निशाना चूक गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों हमलावर गोलीबारी करने के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
तलवाड़ा थाना के एसएचओ उप निरीक्षक बलराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा साजन पवनेश
पवनेश

Facebook


