ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार वाली दो बाइक की टक्कर, दो लोगों की मौत

Ads

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार वाली दो बाइक की टक्कर, दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 28, 2021 / 07:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

ग्रेटर नोएडा, 28 जून (भाषा) यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार वाली दो बाइक के आपस में टकराने की घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने इस बारे में बताया।

टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक की रविवार को मौत हो गई और एक युवक ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले कुछ युवक तेज रफ्तार वाली बाइकों पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते आगरा से लौट रहे थे। ईकोटेक-प्रथम थाना क्षेत्र में एक बाइक का टायर फट गया, जिसकी वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक उससे टकरा गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में रविवार को राहुल तेवतिया की मौत हो गयी। दिल्ली के रोहिणी निवासी यश का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान सोमवार को यश की मौत हो गई।

भाषा सं मनीषा आशीष

आशीष

शीर्ष 5 समाचार