जयपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो किशोरों की मौत; दो घायल

Ads

जयपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो किशोरों की मौत; दो घायल

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 06:42 PM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 06:42 PM IST

जयपुर, 28 सितंबर (भाषा) राजस्थान की राजधानी जयपुर के बाहरी इलाके में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लड़कों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, चारों लड़के माचड़ा स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी दौलतपुरा सर्विस रोड पर ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में अनिकेत और प्रवीण (दोनों करीब 18 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि विकास और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत