ओडिशा में दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक गंभीर रूप से झुलसे
ओडिशा में दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक गंभीर रूप से झुलसे
बालेश्वर (ओडिशा), 14 फरवरी (भाषा) ओडिशा के बालेश्वर जिले में शुक्रवार देर रात तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर दो ट्रकों के बीच टक्कर होने के बाद उनमें आग लग गई, जिससे दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रात करीब एक बजे बास्ता के पास हुआ। यह टक्कर कोयला ले जा रहे एक ट्रक और लोहे की प्लेटों से लदे दूसरे ट्रक के बीच हुई।
अधिकारी ने बताया कि इस भिड़ंत में दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। तथा इस हादसे के कारण राजमार्ग पर कुछ घंटों तक यातायात बाधित रहा।
अधिकारी ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दोनों वाहनों के चालकों को बास्ता अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है।
भाषा
प्रचेता धीरज
धीरज

Facebook


