दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में दो वाहन जलकर खाक

Ads

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में दो वाहन जलकर खाक

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 11:17 AM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 11:17 AM IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में शुक्रवार को सड़क के किनारे खड़ी एक कार में आग लग गई और उसके पास ही खड़ा एक भी इस आग की चपेट में आ गया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग से दोनों वाहन जलकर खाक हो गए।

अधिकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह घटना संगम विहार के बांध रोड पर हुई, जहां आमतौर पर सड़क के किनारे कई वाहन खड़े रहते हैं।

अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे।

घटनास्थल से मिले दृश्यों में वाहनों से घना धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा था और स्थानीय लोग घटनास्थल के आसपास जमा हो गए थे।

भाषा

प्रचेता मनीषा

मनीषा