केरल के कोल्लम में पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल में आग लगाने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

Ads

केरल के कोल्लम में पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल में आग लगाने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 12:43 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 12:43 PM IST

कोल्लम (केरल), 26 मई (भाषा) केरल के कोल्लम जिले में एक पुलिस अधिकारी की मोटरसाइकिल में आग लगाने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान सूरनाड निवासी आरती और इडुक्की जिले की रहने वाली गायत्री के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अरनमुला पुलिस थाने में तैनात पुलिस अधिकारी वी एस विवेक की मोटरसाइकिल शनिवार आधी रात के करीब उनके घर के बरामदे में खड़ी थी, तभी उसमें आग लगा दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि आग और धुआं देखकर परिवार के लोग घर से बाहर आए, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला।

पुलिस ने कहा कि इलाके से जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच की गई, जिसके बाद दोनों महिलाओं का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राथमिक जांच में आरती और विवेक के बीच व्यक्तिगत विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है।

इस बीच पुलिस ने कहा कि हिरासत के दौरान आरती द्वारा जहर खाने के दावे बाद में गलत पाए गए, हालांकि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भाषा मनीषा सिम्मी

सिम्मी