यूनियन बैंक बॉन्ड, इक्विटी से 8,000 करोड़ रुपये जुटाएगा

Ads

यूनियन बैंक बॉन्ड, इक्विटी से 8,000 करोड़ रुपये जुटाएगा

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 03:51 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 03:51 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल ने मंगलवार को बॉन्ड या इक्विटी के माध्यम से 8,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने की मंजूरी दी। इसमें 3,000 करोड़ रुपये इक्विटी शेयर जारी कर जुटाए जाएंगे।

यूनियन बैंक ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल ने बासेल तीन के अनुरूप अतिरिक्त टियर 1 बॉन्ड और/या टियर 2 बॉन्ड के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटाने को मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा, बोर्ड ने 8,000 करोड़ रुपये की कुल सीमा के भीतर किस्तों में 3,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने को मंजूरी दी है। यह पूंजी सार्वजनिक निर्गम (यानी आगे सार्वजनिक पेशकश) और/या राइट्स इश्यू और/या निजी नियोजन के माध्यम से जुटाई जाएगी।

सूचना में कहा गया, ‘‘निदेशक मंडल ने 26 मई, 2026 को आयोजित अपनी बैठक में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटाने की बैंक की योजना पर विचार किया और उसे मंजूरी दी।’’

भाषा रमण अजय

अजय