हरियाणा के भिवानी में अज्ञात वाहन ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, दो युवकों की मौत

Ads

हरियाणा के भिवानी में अज्ञात वाहन ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, दो युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 19, 2024 / 06:03 PM IST,
    Updated On - March 19, 2024 / 06:03 PM IST

भिवानी, 19 मार्च (भाषा) हरियाणा के भिवानी में हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सोमवार रात भिवानी रोड बायपास पर ईक्कस गांव के निकट हुई जब एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसपर सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।

नगर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बूढ़ा बाबा बस्ती के निवासी चमनलाल (24) तथा सचिन (23) के रूप में हुई है जबकि विशाल (24) घायल हो गया है।

सं भाषा

सं भाषा जोहेब

जोहेब