मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकरायी, दो युवकों की मौत

मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकरायी, दो युवकों की मौत

मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकरायी, दो युवकों की मौत
Modified Date: March 10, 2023 / 03:39 pm IST
Published Date: March 10, 2023 3:39 pm IST

बदायूं (उप्र), 10 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बदायूं के बिसौली थानाक्षेत्र में सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

बिसौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार रात संभल के चंदौसी से वापस बदायूं आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट चौराहे के पास अचानक वाहन पर से अपना संतुलन खो दिया जिससे मोटरसाइकिल वहां लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक सहित दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

शुक्ला ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि युवकों की जेब में मिले मोबाइल से दोनों की पहचान शहर के थाना सिविल लाइन इलाके की बाबा कॉलोनी निवासी विनोद कुमार (27) और मोनू मिश्रा (24) के रूप में की गई। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

भाषा सं जफर मनीषा अमित

अमित


लेखक के बारे में