एंबुलेंस और ट्रक की टक्‍कर में दो युवकों की मौत

एंबुलेंस और ट्रक की टक्‍कर में दो युवकों की मौत

एंबुलेंस और ट्रक की टक्‍कर में दो युवकों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: June 7, 2021 12:46 pm IST

जयपुर, सात जून (भाषा) राजस्थान में नागौर जिले के खींवसर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक एंबुलेंस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे एंबुलेंस सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

जांच अधिकारी रामरतन ने बताया कि पंजाब से गुजरात जा रही एंबुलेंस टांकला टोल नाके के पास एक ट्रक से टकरा गई जिससे एंबुलेंस में सवार बलवंत (32) और गुरमीत सिंह (35) की मौत हो गई। घायल विजयराज (45) को उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को खीवंसर अस्पताल में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

जांच अधिकारी ने कहा कि एंबुलेंस में सवार तीनों लोग गुजरात के गांधीनगर से एक मजदूर का शव पंजाब पहुंचाकर वापस गुजरात लौट रहे थे।

भाषा कुंज पृथ्वी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में