कैराना में भाजपा की हार पर बोले उद्धव ठाकरे- जनता ने योगीजी की मस्ती उतार दी
कैराना में भाजपा की हार पर बोले उद्धव ठाकरे- जनता ने योगीजी की मस्ती उतार दी
मुंबई। महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट हारने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव आयोग से पालघर उपचुनाव के नतीजे रोकने की मांग भी की लेकिन चुनाव आयोग ने वोटिंग पैटर्न संबंधी उनकी शिकायत को खारिज कर दिया। ठाकरे ने पालघर चुनाव को लेकर कोर्ट जान की भी बात कही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठाकरे ने कहा कि भाजपा को अब दोस्त की जरुरत नहीं है। 2014 में जब बीजेपी की सरकार आई थी, तो लोगों को लगा था कि यह सरकार 25 साल तक चलेगी, लेकिन पिछले चार साल में बीजेपी ने कई जगहों पर अपना बहुमत खो दिया है’।
यह भी पढ़ें : कैराना उपचुनाव हारने पर ट्रोल हुई भाजपा, ट्रोलर्स ने कहा जिन्ना पर भारी गन्ना
शिवसेना प्रमुख ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ अपने घर में चुनाव हार रहे हैं और महाराष्ट्र में प्रचार करने आ रहे हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि ‘जनता ने योगी जी की मस्ती उतार दी है’।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


