Vimla Pradhan Passes Away: पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल थे भर्ती, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर
Vimla Pradhan Passes Away: पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल थे भर्ती, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर
Vimla Pradhan Passes Away | Photo Credit: IBC24
- विमला प्रधान का 69 वर्ष की आयु में निधन
- झारखंड सरकार में अहम भूमिका निभाई
- लंबे और सक्रिय जुड़ाव के जरिए समाज और राज्य की सेवा की
रांची: Vimla Pradhan Passes Away झारखंड की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता विमला प्रधान का शनिवार को यहां एक अस्पताल में निधन (Vimla Pradhan Death) हो गया। वह 69 वर्ष की थीं। भाजपा के एक नेता ने बताया कि प्रधान को यकृत संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पर्यटन मंत्री भी रही थीं
Vimla Pradhan Passes Away अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, ‘प्रधान को बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनका निधन हो गया।’ प्रधान ने 2009 और 2014 में सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह पर्यटन मंत्री भी रही थीं।
लंबे और सक्रिय जुड़ाव के जरिए समाज तथा राज्य की सेवा की
भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधान का निधन पार्टी और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधान ने सार्वजनिक जीवन में लंबे और सक्रिय जुड़ाव के जरिए समाज तथा राज्य की सेवा की। मरांडी ने कहा, ‘उनका निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण के साथ-साथ लोगों की सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।’
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 19 September 2026: किसी को प्रमोशन तो किसी को होगा धन लाभ, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, पढ़ें 12 राशियों का भविष्य
- Vande Bharat: बंगाल में ‘खेला’ जारी! 6 अक्टूबर को उपचुनाव… जारी है तनाव, आखिर ममता को मिलेगा कितने MLA और सांसदों का साथ?
- शह मात The Big Debate: Gen-Z के सब दीवाने कोई माने या न माने! भागवत की धर्म संसद के बाद राहुल के छात्रों की गूंज की तैयारी, क्या युवा राजनीति की नई प्रयोगशाला बन रहा एमपी?

Facebook


