भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन ने दिया जोर का झटका, गृह विभाग ने प्रत्यर्पण को दी मंजूरी

Ads

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन ने दिया जोर का झटका, गृह विभाग ने प्रत्यर्पण को दी मंजूरी

  •  
  • Publish Date - April 16, 2021 / 12:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

नयी दिल्ली: ब्रिटेन के गृह विभाग ने 13 हजार करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी में वांछित हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत को प्रत्यर्पित करने की अनुमति प्रदान कर दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Read More: 18 से 27 अप्रैल तक बंद रहेंगे बैंक सहित सभी सरकारी कार्यालय, जिला प्रशासन ने जारी किया लॉकडाउन का आदेश

मोदी पर अपने मामा मेहुल चोकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी करने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि गत 25 फरवरी को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत ने मोदी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी।

Read More: नक्सलियों ने 2 वाहनों में किया आगजनी का प्रयास, 2 कर्मचारियों को अगवा करने के बाद छोड़ा, 1 की हत्या

अदालत के फैसले की जानकारी ब्रिटेन के गृह विभाग को दी गई जिसके आधार पर नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए अनुमति दी गई।

Read More: लॉकडाउन के दौरान राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में खुली रहेंगी ये दुकानें, खाद्य विभाग ने जारी किया आदेश