दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर से अनधिकृत ढांचे हटाए गए

दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर से अनधिकृत ढांचे हटाए गए

दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर से अनधिकृत ढांचे हटाए गए
Modified Date: August 20, 2026 / 08:42 am IST
Published Date: August 20, 2026 8:42 am IST

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर बने ढांचों और कतार प्रबंधन के लिए लगाए गए अवरोधकों को प्राधिकारियों ने हटा दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी उच्चायोग के वीजा अनुभाग के पास कतार व्यवस्थित करने के लिए लगाए गए अवरोधकों समेत ये ढांचे परिसर की स्वीकृत सीमा के बाहर एक गली में बने थे और कार्रवाई के तहत इन्हें हटा दिया गया।

यह घटनाक्रम पाकिस्तान द्वारा इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर लगाए गए सुरक्षा अवरोधकों और पार्किंग के खंभों को हटाए जाने के कुछ दिन बाद हुआ है। भाषा सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में