MP Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन से पहले भर गई लाड़ली बहनों की झोली, सीएम ने खाते में ट्रांसफर किए इतने हजार रुपए
Ladli Behna Yojana 39th Installment: रक्षाबंधन से पहले भर गई लाड़ली बहनों की झोली, सीएम ने खाते में ट्रांसफर किए इतने हजार रुपए
Ladli Behna Yojana 39th Installment: रक्षाबंधन से पहले भर गई लाड़ली बहनों की झोली, सीएम ने खाते में ट्रांसफर किए इतने हजार रुपए /image: Social Media
- 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर की गई
- 39वीं किस्त और रक्षाबंधन के ₹250 शगुन को मिलाकर ₹1750 दिए गए
- सरकार ने अगले 5 साल तक योजना की राशि जारी रखने का निर्णय लिया है
भोपाल। Ladli Behna Yojana 39th Installment: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहन-बेटियां हमारे घर-आंगन की रौनक हैं। बहन-बेटियों का मान-सम्मान और इनका आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) तो साल में एक बार आता है, लेकिन हमारी सरकार हर महीने बहनों से उनकी रक्षा का वादा पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी लाड़ली बहनों को हर महीने सौगात मिल रही है। उन्होंने कहा कि शारदा मां के आशीर्वाद से मैहर अद्भुत स्थान है। बुंदेलखंड की वीरता के प्रतीक आल्हा-ऊदल मां शारदा के अनन्य भक्त हैं। हमारी भारतीय संस्कृति में उदारता और रिश्तों का सम्मान करने की परम्परा है। हम भारतीय परंपरा वसुधैव कुटुम्बकम अनुसार पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हैं। हमने आज ही मैहर से प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को नैहर की नेग (राज्य सरकार का उपहार) दिया गया है।

बहनों को राखी से पहले मिला उपहार (Ladli Behna Yojana ₹1750)
Ladli Behna Yojana 39th Installment मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मैहर में हुए राज्यस्तरीय लाड़ली बहना (Ladli Behna Yojana Latest Update) सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर में मां शारदा भवानी के दर्शन किए। इसके बाद इसी जिले की प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी अनन्या अवधिया और उन्नति पांडे के साथ प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana ₹1750) की 39वीं किश्त और रक्षाबंधन के विशेष शगुन के 250 रुपए (कुल 1750 रुपए) के रूप में 2 हजार 148 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से बैंक खातों में अंतरित किये। जून 2023 में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत से अगस्त 2026 तक 39 किश्तों में लाड़ली बहनों के खातों में 63 हज़ार 248 करोड़ रुपये की राशि अंतरित (MP Ladli Behna Payment) की जा चुकी है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा गया है।
रक्षाबंधन से पहले बहनों को 250 रुपए का शगुन (Ladli Behna Raksha Bandhan Shagun)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारतीय सेना बहनों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए सशक्त बनी है। रक्षाबंधन का धागा भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। राज्य सरकार बहनों के सम्मान से कभी समझौता नहीं करती है। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हर माह बहनों का राशि भेजी जा रही है। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों का आशीर्वाद सरकार को मिल रहा है। हर साल रक्षाबंधन से पहले बहनों को 250 रुपए का शगुन भी भेजा जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर जिले में लगभग 256 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 25 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर में उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले की विकास गतिविधियों और कार्यक्रमों तथा योजनाओं की उपलब्धि पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी बहनें विवाह के पूर्व माता-पिता के घर को संवारती हैं और विवाह के बाद पूरे ससुराल की जिम्मेदारी अपने ऊपर उठा लेती हैं। बहनों का यह त्याग वंदनीय है। भारतीय संस्कृति में मां-बेटियां परिवारों की धुरी हैं। माताएं अपनी चिंता नहीं कर पूरे परिवार का ख्याल रखती हैं। राज्य सरकार ने अगले 5 साल तक लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि देने का निर्णय कैबिनेट में लिया है। अगले 5 वर्ष में 1 लाख 14 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि बहनों को मिलेगी। लाड़ली बहना योजना की राशि परिवार की छोटी-मोटी जरूरतें पूरी हो जाती हैं। राज्य सरकार बहनों को सशक्त बनाने के लिए हर संभव कार्य कर रही है। हमारी बहनें स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। रोजगार परक उद्योगों में काम करने पर बहनों को वेतन में पाँच हजार रुपए अलग से लाभ दिया जाएगा।
Ladli Behna Yojana 39th Installment मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने उज्जैन के महाकाल लोक के बाद प्रदेश में विभिन्न देवस्थानों के विकास का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में श्रीराम वनगमन पथ, चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की धारा को अविरल रखने और विकास कार्यों के लिए 3 हजार करोड़ के कार्य मंजूर किए गए हैं। मैहर में 9 करोड़ रुपए की लागत से मां शारदा लोक निर्माण के पहले चरण का भूमि-पूजन आज हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है। राज्य सरकार ने 19 धार्मिक स्थानों पर शराब दुकानें बंद की हैं। भावी पीढ़ियों को नशे से बचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। नशे से पीढ़ियां बर्बाद हो जाती हैं। परिवार के सदस्य बच्चों को नशे से दूर रखने और उनके बेहतर भविष्य के लिए बच्चों से संवाद हमेशा बनाए रखें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष में लगातार सिंचाई का रकबा बढ़ा रही है। विंध्य क्षेत्र को किसानों को सिंचाई के लिये बरगी नहर से पानी मिलेगा। किसानों को रात के साथ दिन में भी सिंचाई के लिए बिजली मिलेगी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए गौपालन और पशुपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में बहनों के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए संकल्प पारित किया है।
मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं :-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर जिले में चल रहे विकास कार्यों को और भी गति देते हुए घोषणा करते हुए कहा कि –
मैहर जिले के बदेरा पहाड़ में 132 केवीए का सब स्टेशन बनाया जायेगा।
मैहर में 25 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक स्टेडियम बनाया जायेगा।
लिलजी जलाशय का 50 करोड़ रुपए की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा।
मैहर में एक बड़ा सर्व सुविधायुक्त अस्पताल बनाया जाएगा।
मैहर में 5000 गौवंश क्षमता की बड़ी गौशाला बनेगी।
घुनवारा में आईटीआई संस्थान बनेगा, स्कूल का उन्नयन किया जाएगा।
लाड़ली बहना सम्मेलन में आईं आल्हा गायकों की सभी समितियों को 25-25 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर में 48 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से सांदीपनि विद्यालय, 7 करोड़ 58 लाख की लागत से ताला में शासकीय महाविद्यालय भवन, 3 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से अमरपाटन में 30 सीटर बालक छात्रावास तथा आवास का लोकार्पण किया। उन्होंने 21 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से बठिया-चोरहटा, बंधी बैरागल, खमरिया-पनिहा-कुशमी-झुकेही और ग्राम पंचायत जमताल में सड़क निर्माण कार्यों तथा 19 करोड़ से अधिक की लागत से जनपद पंचायत मैहर, अमरपाटन और रामनगर में जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़े 1 हजार 69 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से पुलिस कंट्रोल रूम, 1 करोड़ 47 लाख की लागत से जूरा में नवीन शासकीय हाईस्कूल भवन और 59 लाख रुपये की लागत से परशुराम धर्मशाला भवन का लोकार्पण भी किया।
भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 151 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से 12 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इसके अंतर्गत लगभग 54 करोड़ रुपए की लागत से मैहर में धनवाही माइक्रो सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन शामिल है, इससे 3500 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 41 करोड़ की लागत से रामनगर में सांदीपनि विद्यालय और लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से शारदा माता लोक के प्रथम चरण के विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री तथा मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले मैहर को बड़े विकास कार्यों की सौगात मिली है। मां शारदा लोक निर्माण के पहले चरण के कामों का भूमि-पूजन भी आज हो गया है। माई की कृपा से मैहर जिले का तेजी से विकास हो रहा है।
क्षेत्रीय सांसद गणेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत में पहली बार जनसमस्या निवारण के लिए हर शुक्रवार को जन विश्वास अभियान के अंतर्गत लोगों की समस्याओं को दूर करने की पहल की है। रक्षाबंधन से पहले मां शारदा देवी के दरबार से प्रदेश की लाड़ली बहनों को 1750 रुपए की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में बरगी नहर का कार्य तेजी से पूरा हुआ। इससे मैहर सहित विंध्य क्षेत्र को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बाणसागर में इंडियन नेवी ने ट्रेनिंग सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जिले को दी गई सौगातों के लिये विशेष आभार व्यक्त किया।
मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि मैहर नया जिला बना है। मैहर में 20 साल से विकास की गति रुकी हुई थी, लेकिन अब यह जिला तेजी से तरक्की कर रहा है।
कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, विधायक विक्रम सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन सिंह कोल, विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास यादव, समाजसेवी नंदिता पाठक, जिलाध्यक्ष कमलेश सोहाने सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित थीं।
ये भी पढ़ें
- Good News For Farmers in MP: प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, लाइन लगने की जरूरत नहीं, अब घर बैठे कुछ ही सेकंड में बुक कर सकेंगे खाद, यहां जानें पूरा प्रोसेस
- Satna Lokayukta Trap: 96 हजार की रिश्वत लेते धराया जिला सहकारी का बैंक मैनेजर, लोकायुक्त के जाल में ऐसे फंसा, सहकारिता विभाग में मचा हड़कंप
- CG Job Fair 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार मौका, 500 से अधिक पदों पर होगी बंपर भर्ती, कल यहां लगेगा रोजगार मेला

Facebook


