मामा पर नाबालिग भांजी को अगवा कर बलात्कार करने का आरोप

Ads

मामा पर नाबालिग भांजी को अगवा कर बलात्कार करने का आरोप

  •  
  • Publish Date - May 14, 2021 / 06:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

नोएडा, 14 मई (भाषा) थाना कासना क्षेत्र के डाढा गांव से एक किशोरी को अगवा कर उससे बलात्कार के आरोपी उसके मामा को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के डाढा गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को पलवल निवासी प्रमोद कुछ दिन पहले बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना कासना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रिश्ते में किशोरी का मामा लगता है। उन्होंने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण में यह बात सामने आयी है कि आरोपी ने किशोरी से काफी दिनों तक बलात्कार किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

भाषा सं नेहा

नेहा