ओडिशा, अनियंत्रित ट्रक पलटने से 8 लोगों की मौत, 25 गंभीर

ओडिशा, अनियंत्रित ट्रक पलटने से 8 लोगों की मौत, 25 गंभीर

ओडिशा, अनियंत्रित ट्रक पलटने से 8 लोगों की मौत, 25 गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: January 22, 2019 9:19 am IST

भुवनेश्वर। ओडिशा में मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक के पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घटना कंधमाल जिले के बलीगुड़ा के पॉइगुडा घाट के समीप हुई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 25 लोग गंभीर हैं। मौके पर बचाव अभियान जारी है।

गंभीर रूप से घायलों को ब्रह्मपुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और मामूली रूप से घायलों को ब्रहमानिगन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 50-60 ब्रहमानिगन में एक चर्च के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक पॉइगुडा घाट के पास पलट गया। घायल लोग कलंगी, तारजेंगी और गड़पुर के बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : आईसीसी ने चुना कोहली को टेस्ट-वनडे के बेस्ट प्लेयर और कप्तान, क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी 

ब्रहमानिगन पुलिस, वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव कार्य जारी है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि चालक के ट्रक पर नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा हुआ। सूत्रों के मुताबिक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था, जिस कारण वह नियंत्रण खोकर हादसे का शिकार हो गया।


लेखक के बारे में