आजाद मार्केट में एक निर्माणाधीन इमारत ढही, पांच लोग घायल

Ads

आजाद मार्केट में एक निर्माणाधीन इमारत ढही, पांच लोग घायल

  •  
  • Publish Date - September 9, 2022 / 03:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

(तस्वीरों सहित)

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) दिल्ली के आजाद मार्केट में शुक्रवार को सुबह चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ यह घटना बहुत ही दुखद है। राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है तथा मैं जिला प्रशासन से जानकारियां ले रहा हूं।’’

दमकल विभाग के अनुसार, इस घटना के बारे में सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक फोन आया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि शायद ‘‘ओवरलॉडिंग’’ की वजह से इमारत ढह गई।

कलसी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा