कांग्रेस ने केंद्र पर कसा तंज, कहा- बेरोजगारी और महंगाई मोदी सरकार के दो भाई…

Ads

कांग्रेस ने केंद्र पर कसा तंज, कहा- बेरोजगारी और महंगाई मोदी सरकार के दो भाई...Unemployment and inflation brother of PM Modi

  •  
  • Publish Date - August 29, 2022 / 03:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

नयी दिल्ली। Unemployment in india  कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह मौन है। पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह दावा भी किया कि बेरोजगारी और महंगाई नरेंद्र मोदी सरकार के दो भाई हैं।

यह भी पढ़ेंः ‘गवाह प्रोटेक्शन एक्ट’ अब सवाल ही नहीं उठता कि गवाह पलट जाए या कोर्ट तक न पहुंचे, जानिए क्या है ये नया एक्ट

कांग्रेस ने चार सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली से पहले, सोमवार को देश के 22 शहरों में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया।

वल्लभ ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी सरकार के दो भाई बेरोजगारी और महंगाई हैं। लोग बेतहाशा महंगाई से परेशान है। 20 से 24 वर्ष आयुवर्ग के 42 प्रतिशत लोग बेरोजगार हैं। मोदी सरकार मौन है।’’

यह भी पढ़ेंः  त्योहारी सीजन में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने बोनस देने का किया ऐलान, 13 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा 

Unemployment in india  : उनका कहना है, ‘‘सीएमआईई (सेंटर फॉर मानिटरिंग ऑफ इंडियन इकॉनोमी) के आंकड़ों के अनुसार, बेरोजगारी दर 8 प्रतिशत बनी हुई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में तो बेरोजगारी दर शहरी क्षेत्रों से भी अधिक है। मगर मोदी सरकार को इन सबसे कहां फर्क पड़ता है ? मोदी सरकार ‘बांटो और राज करो’ तथा ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग में लगी हुई है।’’

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘‘महंगाई पर हल्ला बोल रैली’ का पोस्टर और मिस कॉल नंबर 9625777907 भी जारी किया।

यह भी पढ़ेंः  ‘बिना जमात से पूछे नहीं बैठा सकते गणेश जी’ हाईकोर्ट का आदेश

और भी है बड़ी खबरें…