तिरुपति, 27 मई (भाषा) मैसूरु के एक अज्ञात श्रद्धालु ने बुधवार को श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के आधिकारिक संरक्षक टीटीडी (तिरुमला तिरुपति देवस्थानम) को एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने के पांच पदक दान किए।
टीटीडी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इसी बीच चेन्नई के दो श्रद्धालुओं गोपाल कृष्णा और पुरुषोत्तम ने भगवान को 4.5 किलोग्राम वजन की चांदी की ‘नक्षत्र आरती’ दान की।
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘मैसूरु के एक अज्ञात श्रद्धालु ने 1.1 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के पांच पदक दान किए।’
विज्ञप्ति में बताया गया कि ‘नक्षत्र आरती’ तिरुमला के रंग नायकूला मंडपम में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकनाथम को सौंपी गई।
टीटीडी श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन संभालता है, जिसे दुनिया का सबसे अमीर हिंदू मंदिर माना जाता है।
भाषा सुमित सुरेश
सुरेश