IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Live/Image IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Live/ Image Credit: IBC24,in
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Live: रायपुर: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Live) प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ के 26 जिलों के 27 टॉपर्स बेटियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। IBC24 के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है।
इन्हें भी पढ़ें:-