Kiren Rijiju in Al Masjid an Nabawi Mosque: इस्लाम की दूसरी सबसे पवित्र मस्जिद पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू, तस्वीरें शेयर कर कहा- ‘हज सुनिश्चित करने..’
Kiren Rijiju in Al Masjid an Nabawi Mosque: इस्लाम की दूसरी सबसे पवित्र मस्जिद पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू, तस्वीरें शेयर कर कहा- 'हज सुनिश्चित करने..'
Kiren Rijiju Madinah Visit। Photo Credit: @KirenRijiju
Kiren Rijiju in Al Masjid an Nabawi Mosque: नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू पांच दिवसीय सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इसी बीच अब मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने एख्स अकाउंट पर पाक शहर अल-मदीना अल-मुनव्वरा में दूसरी सबसे पवित्र मस्जिद मानी जाने वाली अल मस्जिद अल नबवी के पास से कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
Read More: Rahul Gandhi On Mohan Bhagwat: ‘इस देश में कोई भी दूसरी पार्टी नहीं है जो उन्हें रोक सके’, RSS पर जमकर बरसे राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना
तस्वीरें शेयर करते हुए मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अल-मदीना अल-मुनव्वराह के पवित्र शहर और जेद्दा में पैगंबर की मस्जिद अल मस्जिद अल नबावी की परिधि का दौरा करने का सम्मान मिला। जैसे-जैसे #Haj2025 करीब आ रहा है। हम भारतीय तीर्थयात्रियों को एक सहज और संतुष्टिदायक यात्रा प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।
Read More: Engineering University Student Video: तुने मुझे नकल करने से कैसे रोका..? छात्र ने एग्जामिनर को मारा मुक्का, HOD से भी की मारपीट, देखें वीडियो
बता दें कि, मंत्री किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब दौरे पर इस साल की हज यात्रा को लेकर कोटा पॉलिसी पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत की तरफ से इस बार 175,025 लोग हज के लिए सऊदी अरब जा सकेंगे। यह कोटा पिछले साल अगस्त महीने में फाइनल हो गया था, जिसपर अब दोनों देशों के मंत्रियों ने हस्ताक्षर किए हैं। मालूम हो की हज एक पवित्र तीर्थयात्रा है जो हर मुसलमान को अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार अवश्य करनी चाहिए – यह इस्लाम के पाँच स्तंभों में से एक है। हर साल, दुनिया भर से लाखों मुसलमान मक्का, आधुनिक सऊदी अरब में हज करने के लिए यात्रा करते हैं। इस वर्ष हज यात्रा ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 14 जून से 19 जून 2024 के बीच हो रही है।
Looking at the 2nd Holiest Mosque, Al Masjid Al Nabawi, Prophet’s Mosque in the holy city of Al-Madinah al-Munawwarah. https://t.co/w8EaObfebr pic.twitter.com/Z1oVyEdk3d
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) January 14, 2025

Facebook


