केंद्रीय मंत्री ने यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, महिलाओं के अधिकारों और बाल संरक्षण पर चर्चा की
केंद्रीय मंत्री ने यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, महिलाओं के अधिकारों और बाल संरक्षण पर चर्चा की
नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने बृहस्पतिवार को यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता, बाल संरक्षण और समावेशी विकास पर चर्चा की।
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, पोषण, शिक्षा और सशक्तीकरण को मजबूत करने के लिए भारत द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी।
ठाकुर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “चर्चा में महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता, बाल संरक्षण और समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया।”
ठाकुर ने बताया कि महिला अधिकार एवं लैंगिक समानता समिति के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लीना गाल्वेज ने किया।
उन्होंने कहा, “इस तरह की मुलाकातों से आपसी समझ मजबूत होती है और
समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में सहयोग के नए रास्ते खुलते हैं।”
भाषा राखी रंजन
रंजन

Facebook


