Rajpal Yadav Dance Video: जेल से रिहा होते ही राजपाल यादव ने किया धमाका! धोती कुर्ता पहनकर सलमान के गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

Rajpal Yadav Dance Video: जेल से रिहा होते ही राजपाल यादव ने किया धमाका! धोती कुर्ता पहनकर सलमान के गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

Rajpal Yadav Dance Video: जेल से रिहा होते ही राजपाल यादव ने किया धमाका! धोती कुर्ता पहनकर सलमान के गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

Rajpal Yadav Dance Video/Image Source: @karuna_madan

Modified Date: February 19, 2026 / 01:58 pm IST
Published Date: February 19, 2026 1:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • डांस करते नजर आए राजपाल यादव
  • चेहरे पर भतीजी की शादी की खुशी साफ
  • वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Rajpal Yadav Dance Video: लोकप्रिय अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद सीधे अपने गांव शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होकर पूरे जोश और उत्साह के साथ डांस किया। शादी 19 फरवरी, गुरुवार को आयोजित की गई थी।

राजपाल यादव का डांस वीडियो वायरल (Rajpal Yadav Viral Video)

Rajpal Yadav Dance Video: सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में राजपाल यादव गोल्डन कलर की धोती-कुर्ता में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सलमान खान के गाने “तेरी चुनरिया” पर परिवार के साथ जमकर डांस किया। वीडियो में उनके चेहरे पर भतीजी की शादी की खुशी साफ देखी जा सकती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे देखकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Rajpal Yadav Dance Video: जेल से रिहा होने के बाद मीडिया से बातचीत में राजपाल यादव ने कहा की मुझे बॉलीवुड में काम करते हुए 30 साल हो गए हैं। देश के लोग हमारे साथ थे तभी मैं इतनी फिल्में कर पाया हूं। यह किस्सा 2012-13 में शुरू हुआ था। 2026 तक मैं 250 फिल्मों में काम कर चुका हूं। भारतीय सिनेमा से जुड़े बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान मेरे कलेजे के टुकड़े हैं। सब मेरे साथ रहें। देश की जनता मेरे साथ रही। इस मामले को लेकर कोर्ट के आदेश का मैंने पालन किया और उनके बुलाने पर हाजिर रहा। आगे भी मैं उनके आदेशों का पालन करूंगा। मैं कोर्ट का आभारी हूं कि उन्होंने मेरी बात सुनी।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।